भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में NMO का सेवा संकल्प
श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा फेस–6 को लेकर यूपीटी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन (NMO) की ओर से
राधेश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष NMO, एम जिला संयोजक श्री रामकृपाल जी और जिला सचिव विकल्प जी, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष कुमार गुप्ता
आप सभी सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन (NMO) सेवा, समर्पण और मानव कल्याण को समर्पित चिकित्सकों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जो निरंतर देश के सीमावर्ती, दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराता रहा है।
आज हम आप सभी के माध्यम से भारत–नेपाल सीमा से सटे जिलों में आयोजित मेडिकल कैंप – फेस-6 की जानकारी साझा करने हेतु उपस्थित हैं।
यह सेवा अभियान विशेष रूप से बलरामपुर ज़िले के नेपाल सीमा से सटे विकास खंडों— शिवपुरा, तुलसीपुर, गैसड़ी एवं पचपेड़वा के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 6 एवं 7 तारीख को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में 75निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जबकि दिनांक 8 तारीख को देवीपाटन मंदिर, प्रांगण में एक भव्य मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस सेवा अभियान का प्रमुख उद्देश्य है-
सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना,
महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जाँच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना,
विभिन्न रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना।
फेस-6 के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य चिकित्सा, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएँ, नेत्र परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
NMO का दृढ़ विश्वास है कि स्वस्थ सीमावर्ती समाज ही सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की आधारशिला होता है। इसी भावना के साथ यह सेवा अभियान पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ संचालित किया जा रहा है।
हम आप सभी मीडिया साथियों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मानवीय, सेवा-प्रधान एवं जनकल्याणकारी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक इसका लाभ उठा सकें।
पिछले वर्ष में विकासखंड पचपेड़वा, गैशनी, तुलसीपुर, शिवपुरा मे 75 कैंप मे 55821 मरीज देखा गया जिसमे 14 मेडिकल कॉलेज के 247 चिकत्सक रहे।
