बलरामपुर *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 11 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित*
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर के द्वारा सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित की गई महिलाओं में पूजा, पूष्पा, विट्टू, अनीता, राजकुमारी, दुर्गावती, पूनम जायसवाल, सुरभि मिश्रा, सलमा बानो वारसी, कलावती, अन्जू देवी है। कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।
महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर के द्वारा कानूनी जानकारी दी गई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपयोगिता के सम्बन्ध में रागिनी मिश्रा महिला कल्याण अधिकारी उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गयी। जिला कारागार बलरामपुर महिला बैरक में भी महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, अधीक्षक कारागार, डिप्टी जेलर, महिला कल्याण अधिकारी प्रभारी, वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर, कार्यक्रम में पानी संस्थान, ग्रामीण बौद्ध संस्थान के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।