मॉडर्न थाना क्षेत्र में कांवडियों पर सीओ और थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मॉडर्न थाना क्षेत्र में कांवडियों पर सीओ और थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

आज दिनांक 08.08.2022 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा कांवरियों से सांमजस्य बनाये जाने के निर्देश के अनुक्रम में थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पिपरी चौराहे पर शिव भक्तों/ कांवड़ यात्रियों पर क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह व थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज  विपुल कुमार पाण्डेय द्वारा पुष्प वर्षा कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद कांवड़ियों को जूस पिलाया गया और उनकी आगे की यात्रा के लिए मंगलकामना की गयी। इसी के साथ कांवड यात्रियों को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा झंडा भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *