रेहरा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा

रेहरा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा,

आजादी का अमृत महोत्सव पर्व के तहत थाना रेहरा बाजार के पुलिस जवानों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक तरफ थाना रेहरा बाजार पुलिस महकमा तिरंगा यात्रा के दौरान आजादी के जश्न में डूबा नजर आया। तो वहीं दूसरी तरफ, थाना रेहरा बाजार पुलिस फोर्स द्वारा तिरंगा लहराकर लोगों के बीच देश प्रेम का संदेश दिया गया।क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह और प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा थाना रेहरा बाजार से निकलकर रेहरा कस्बा के हनुमान गढ़ी मंदिर होते हुए पुनः वापस रेहरा बाजार चौराहा पहुंचा।,इतना ही नही तिरंगा यात्रा रेहरा चौराहे से सादुल्लाह नगर रोड़ के नयानगर बाजार होते हुए सराय खास थाना क्षेत्र के सीमा पर पहुंचकर समाप्त हुआ,तिरंगा यात्रा के दौरान रेहरा थाना के सभी पुलिस जवानों के हाथों में तिरंगा झंडा लहर रहा था,डीजे द्वारा राष्ट्रीय गीत बजाए जा रहे थे,जिसके साथ-साथ पुलिस के जवान काफी जोश और जज्बा के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए थे।,तिरंगा यात्रा में,भारी संख्या में पुलिस बल के जवान व ग्राम प्रहरी, एवं प्रधान गण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *