मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में आपातकालीन सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़

Blog
News Bharat Times

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में आपातकालीन सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़

तुलसीपुर में फायर स्टेशन हेतु मानक से अधिक भूमि का अधिग्रहण, अग्निशमन विभाग को सौंपा गया कब्जा

मुख्य मार्ग पर स्थित होने से रिस्पोंस टाइम में आएगी कमी, बढ़ेगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में जन-सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में लंबित फायर स्टेशन के स्थायी भवन की समस्या का समाधान करते हुए गौरा थाने के पास गैड़हवा में 5310 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण कर अग्निशमन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है।

मानक से अधिक भूमि की उपलब्धता: पूर्व में फायर स्टेशन के लिए 4600 वर्ग मीटर भूमि की मांग की जा रही थी, लेकिन भविष्य की जरूरतों और आधुनिक संसाधनों के विस्तार को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 5310 वर्ग मीटर से अधिक की विस्तृत भूमि उपलब्ध कराई है।

अग्निशमन विभाग को कब्जा हस्तांतरित: जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर इसे आधिकारिक तौर पर अग्निशमन विभाग को सौंप दिया गया है। इससे अब विभाग अपने विशाल वाहनों और आधुनिक उपकरणों के लिए सुव्यवस्थित परिसर तैयार कर सकेगा।

शीघ्र उपलब्ध होगा बजट: भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद अब शासन स्तर से निर्माण कार्य हेतु बजट शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा।

बेहतर रिस्पोंस टाइम: गैड़हवा में मुख्य मार्ग के निकट पर्याप्त भूमि मिलने से दमकल वाहनों के आवागमन में सुगमता होगी, जिससे आग लगने की घटनाओं पर रिस्पोंस टाइम कम होगा और जन-धन की रक्षा प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

अग्निशमन सेवाओं के लिए भूमि की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कर लिया गया है। 5310 वर्ग मीटर की यह विस्तृत भूमि विभाग की सभी जरूरतों को पूरा करेगी। बजट आते ही आधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।