गोण्डा से बड़ी खबर, ग्राम सभा पूरे तेंदुआ में छिपा है भ्रष्टाचार का जिन्न?, विकास कार्यों

Blog

गोण्डा से बड़ी खबर,
ग्राम सभा पूरे तेंदुआ में छिपा है भ्रष्टाचार का जिन्न?,

विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप,ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की कार्यवाही की मांग।,

गोण्डा जनपद के विकासखंड क्षेत्र मुजेहना की ग्राम सभा पूरे तेंदुआ में, कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर अनिय मितताओं के आरोप सामने आए हैं।, इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।,
ग्रामीणों का आरोप है कि कई कार्य धरातल पर कराए बिना ही भुगतान करा लिया गया।, इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की गई, जबकि सोखता निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।,
इतना ही नहीं दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बना कूड़ा घर भी ढह गया है।,
जो भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है।,
योजनाओं के नाम पर भुगतान,काम नदारद,
शिकायतकर्ताओं के अनुसार,
राम जी राम योजना के तहत स्थानीय मजदूरों से कार्य न कराकर बाहरी मजदूरों से कराया जा रहा है।, वहीं हैंडपंप मरम्मत और रिबोर व सीटिंग बेंच के नाम पर भी लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं लेकिन गांव में इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।,
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ह्यूम पाइप से नाली निर्माण के नाम पर भुगतान किया गया,जबकि गांव में कहीं भी ह्यूम पाइप से बनी नाली दिखाई नहीं देती।,
राम अंग्रेज वर्मा,राम बहादुर वर्मा,राम भवन वर्मा, ओमकार वर्मा, हितलाल वर्मा, बमपी सिंह,राम मूरत वर्मा,जगदम्बा वर्मा,सूर्यलाल वर्मा आदि ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जब इस संबंध में संबंधित खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना से फोन से संपर्क किया गया तो, उनके उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं,अगर शिकायत मिलेगा तो जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।