रेहराबाजार,लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन , पुलिस की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया अंतिम संस्कार

Blog

रेहराबाजार,लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन , पुलिस की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया अंतिम संस्कार

पुलिस की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर पैतृक अंत्येष्टी स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया ,बड़े बेटे मुन्ना लाल ने अंतिम संस्कार किया ,

मृतक लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामपियारे पुत्र द्वारिका प्रसाद 85 वर्ष ,निवासी अहिरौली बुजुर्ग थाना रेहराबाजार के पुत्र मुन्ना लाल और पृथ्वीराज ने बताया कि मेरे पिता लोकतन्त्र रक्षक सेनानी थे वो आपातकाल मे सितम्बर 1976 मे रेहराबाजार थाना में गिरफ्तारी दी थी जहां से गोण्डा जिला जेल भेज दिया गया था ,वो बैरक 5मे रहे उन्हें जनवरी 1976 मे रिहाई मिला,एक माह से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था ,

मृतक लोकतंत्र रक्षक सेनानी का अंतिम संस्कार बड़े पुत्र मुन्ना लाल ने किया , मृतक के दो पुत्र मुन्ना लाल , पृथ्वीराज के साथ भरा-पुरा परिवार है ,

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि,

उपनिरीक्षक समय बहादुर सिंह की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कराया