उत्तर प्रदेश-खौफनाक मंजर! हापुड़ की गलियों में चीखती रही मासूम, खींचता रहा दरिंदा, शैतान बने युवक पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर से एक बेहद डरावना और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने ट्यूशन से लौट रही बहनों को शिकार बनाया।बच्चियां नाबालिग हैं। मासूम के चीखने और मनचले के खींखने का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर यूपी पुलिस ने तुरंत ही बड़ा एक्शन लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया है।
नाबालिग बच्ची के साथ सरेआम छेड़छाड़।
ये घटना हापुड़ के मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा की है। घटना के वीडियोको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘यूपी – हापुड़ में 3 छात्राएं रास्ते से निकल रही थीं, एक मनचले लड़के ने छात्रा को खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वो भाग निकला।’ वीडियो चंद सेकंड का है लेकिन काफी भयानक है। इसमें देखा जा सकता है कि, कैसे दरिंदा बच्ची का हाथ पकड़कर खींच रहा है और वो मदद के लिए चीख रही है। जिसके बाद मनचला भाग जाता है। तीनों बच्चियां काफी डरी और सहमी हुई दिख रही हैं।
आरोपी की हुई पहचान।
हापुड़ मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा में ये घटना 13 फरवरी की शाम को घटि हैं। बताया जा रहा है कि, तीनों लड़कियां बहने हैं। वो ट्यूशन पढ़कर वापस आ रही थीं। तभी ताक लगाए खड़े मनचले ने बच्ची पर हमला कर दिया। दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार युवक का नाम अल्लारक्खा उर्फ उमर बताया जा रहा है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक मोहल्ला गढ़ गेट का रहना वाला बताया जा रहा है।
Hapur Viral Video पर पुलिस का एक्शन।
बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ पर पुलिस ने एक्शन लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हापुड़ पुलिस की तरफ से सीओ सिटी वरुण मिश्र का वीडियो भी जारी किया गया है।जिसमें वहा बता रहे हैं कि, ‘थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत किशोरी के साथ घटित छेड़छाड़ की घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए नामित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।।
