हर्रैया *टॉप 10 शातिर अपराधी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी ललिया राधा रमण सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया श्री प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 27.04.22 को उपनिरीक्षक रामकृपाल वर्मा, SI रमाकांत त्रिपाठी हेड कांस्टेबल किशुन प्रसाद कांस्टेबल गौरव शर्मा के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त निजाम पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम बनकटवा खुर्द थाना हरैया जनपद बलरामपुर को भरसहिया चौराहे से अवैध असलहे के साथ एक अदद तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 72/22 धारा 3/25आर्म्स Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बलरामपुर भेजा गया। अभियुक्त को उप निरीक्षक रामकृपाल वर्मा,SI रमाकांत त्रिपाठी,HC किशुन प्रसाद,का0 गौरव शर्मा द्वारा गिरफ्तार किया गया।