हुसैनाबाद-खिचड़ी भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हुसैनाबाद-खिचड़ी भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा अन्तर्गत हुसैनाबाद ग्रिन्ट के राम दीन बुधराम कृषक इंटर कॉलेज में मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य के संयोजन में आयोजित खिचड़ी सहभोज में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने कहा कि खिचड़ी सहभोज सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह तभी सार्थक हो सकता है, जब अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर संदेश जाए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। मोदी व योगी सरकार उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब व अंतिम पायदान पर खड़ै व्यक्ति के उत्थान का सराहनीय कार्य किया है। प्रयाग में लगे कुंभ की व्यवस्था योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने बहुत ही सुंदर की है। कुंभ क्षेत्र में भारतीय संस्कृत और परंपराओं को अक्षुण्य रखने का प्रयास किया गया है। मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि एक तरफ सत्य के पक्ष में खड़ी भाजपा है तो दूसरी तरफ असत्य का समर्थन करने वाले स्वार्थवादी दल हैं। भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस पार्टी और डरवश गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दल देश को मजबूत और समर्थ सरकार नहीं दे सकते। कार्यक्रम को प्रबंधक तोता राम वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक उतरौला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के हौसले को अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अमर नाथ वर्मा प्रधान मधपुर, राजेश कुमार वर्मा, राम कुमार वर्मा, सतीश चन्द्र वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, शिव कुमार वर्मा, फूल चन्द्र ,आत्मा राम वर्मा, गुज्जी लाल चौहान प्रधान गजपुर ग्रांट,राम प्रीत वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, भूपेंद्र श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *