भीम आर्मी चीफ पर अंधाधुंध फायरिंग, कार से चलाई गई गोलियां
देवबंद सहारनपुर
देवबंद में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले की सूचना है। की हमलावर अनुसार कार से आए अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाईं हैं।खबरों के अनुसार, कमर में गोली के छर्रे लगे हैं। हरियाणा में पंजीकरण वाली कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की है। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे हैं।
देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी , सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा की मांग करते हैं
के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी।
उन्होंने कहा, एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।