यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहें 74 रोहिंग्या गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अवैध रूप से भारत में आए रोहिंग्याओं पर प्रशासन ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. जिसमें आज सोमवार को यूपी ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इसमें 74 रोहिंग्या गिरफ्तार कर लिया गया हैं…UP News: देश में अवैध तरीके से घुसने वाले विदेशियों की जांच के लिए यूपी ATS ने प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की है।इस अभियान में कुल 74 रोहिंग्याओं को 6 जिलों से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में ATS अलग- अलग जगहों से दर्जनों रोहिंग्या मुसलमान पकड़े गए हैं. जिनसे पूछताछ की जा रही है। ATS की इस कार्रवाई में अब तक सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़, और मथुरा से रोंहिग्याओं की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
इस मामले को लेकर यूपी ATS ने प्रेस रिलीज कर बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, ATS उत्तर प्रदेश द्वारा संपूर्ण प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानिए उत्तर प्रदेश ATS के कार्रवाई होने पर किस जगह से कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, 2 पुरुष बाल अपचारी, एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से 3 पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिला, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये कुल 74 रोहिंग्याओं के विरूद्ध उपरोक्त जनपदों के सम्बन्धित थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर, विधिक कार्यवाही की जा रही है। सबसे अधिक रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए हैं जिसमें 31 रोहिंग्या गिरफ्तार हुए हैं।