एबीबीईपी मनाएगा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुरू की तैयारी
बलरामपुर,
रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई की बैठक कैंप कार्यालय भंडार खाने पर आयोजित की गई । बैठक में आगामी 30 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन की रणनीति बनाई गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूरब टोला पश्चिम के सभासद नंदलाल तिवारी ने किया है। उन्होंने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के उद्देश्य एवं सामाजिक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन संजय गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा यह जन्मोत्सव विद्वान ब्राह्मण एकता सम्मान के रूप में मनाया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष पंडित आलोक ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मणों को एकजुट करके समाज का पथ प्रदर्शक में आगे बढ़ाना है। जरूरतमंद गरीब बेसहारा विप्रो की मदद करना है। इसी उद्देश्य के तहत भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन जिला इकाई का विस्तार करते हुए समूह के माध्यम से जरूरतमंद ब्राह्मणों की मदद करके सभी ब्राह्मणों को एक साथ एकजुट करने का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, पवन मिश्रा, अरविंद तिवारी, वैभव त्रिपाठी, भानु तिवारी , आनंद मोहन पाठक अमित पांडे की आदत शुक्ला सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा आदि शामिल रहे है। सभी ने संगठन को मजबूत करने एवं प्रत्येक ब्राह्मण को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया है।