आकाशीय बिजली से जनहानि पर त्वरित सहायता , 04 लाख की आपदा राहत राशि प्रदान
तहसील सदर के ग्राम धुसाह में कल दिनांक 20 मार्च को आकाशीय बिजली गिरने की दुःखद घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य ₹04 लाख की आपदा सहायता राशि उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए सहायता राशि का शीघ्र भुगतान कराया गया, जिससे पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुःखद घटना में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम एवं आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली से बचाव के प्रति सतर्कता बरतें।
