वाहन कर बकाया जमा कराने हेतु विशेष कैंप का आयोजन

Blog
News Bharat Times

वाहन कर बकाया जमा कराने हेतु विशेष कैंप का आयोजन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहन स्वामियों/संचालकों एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों को सूचित किया है कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बलरामपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 24 मार्च 2026 एवं 25 मार्च 2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें वाहन स्वामियों से उनके वाहनों का बकाया कर जमा कराया जाएगा।

जिन वाहनों का कर लंबे समय से बकाया है, ऐसे सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथियों पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वाहनों का बकाया कर जमा करें तथा शासन द्वारा निर्धारित छूट (ओटीटी को छोड़कर) का लाभ प्राप्त करें।