पुलिस द्वारा धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Blog

पुलिस द्वारा धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/25 धारा 318(4)बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0 धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त गुलाम मोहम्मद पुत्र स्व0 फतेह मोहम्मद निवासी इटई अब्दुल्ला मौजा चपरतलवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष को आज दिनांक 27.2.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

दिनांक 14.10.2025 को वादिनी निवासिनी देवारी खेड़ा महाराजीपुर थाना रेहरा बाजार द्वारा एक लिखित तहरीर बावत प्रार्थिनी की पुत्री को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना पर दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 192/2025 धारा 87)BNS 3/5(3) धर्म स0परिवर्तन अधि0 पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना के क्रम में पतारसी सुरागरसी से अभियुक्त गुलाम मोहम्मद पुत्र स्व0 फतेह मोहम्मद निवासी इटई अब्दुल्ला मौजा चपरतलवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 26.2.27 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

अभियुक्त गुलाम मोहम्मद पुत्र स्व0 फतेह मोहम्मद निवासी इटई अब्दुल्ला मौजा चपरतलवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष को उ0नि0 नन्दकेश तिवारी, उ0नि0 प्रभात पाल द्वारा गिरफ्तार किया गया।