जनपद में 04 अफसरों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना!

Blog

ब्रेकिंग/ सिद्धार्थनगर

जनपद में 04 अफसरों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना!

RTI का जवाब नहीं देने पर EO बांसी, EO सोहरतगढ, EO उसका बाजार एवं EO सिद्धार्थनगर के ऊपर राज्य सूचना आयोग ने लगाया जुर्माना।

लापरवाही, भ्रष्टाचार व आयोग के आदेशों व निर्देशों का उलंघन करना पड़ा भारी!

जुर्माना के धनराशि की बेतन से होगी कटौती!

सिद्धार्थनगर में राज्य सूचना आयोग ने 04 अधिकारियों पर सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना उपलब्ध न कराने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूलने का आदेश दिया। बस्ती जनपद निवासी सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी द्वारा आवेदन पत्र के माध्यम से

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परिषद उसका बाजार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोहरतगढ कार्यालय जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कुछ बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी गई थीं।

निर्धारित समय मे सूचना न मिलने , बार – बार उक्त सूचना के लिए दौड़ा कर आर्थिक, मानसिक शोषण करने पर आवेदक द्वारा राज्य सूचना आयोग में अपील कर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की थी। अपील को संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने उपरोक्त सभी जन सूचना अधिकारियों को बार- बार सूचना उपलब्ध कराने हेतु अवसर दिया फिर भी लापरवाह व भ्रष्ट अधिशासी अधिकारियों ने माननीय राज्य सूचना आयोग के आदेशों व दिशा निर्देशों का जमकर माखौल उड़ाया फिर भी माननीय राज्य सूचना आयोग ने अधिशासी अधिकारियों को अपना- अपना व्यान व जवाब दाखिल करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया फिर पेशी पर उपस्थित नही होने, RTI का माखौल उड़ाने, भ्रष्टाचार व लापरवाही बरतने पर सभी चारों अधिशासी अधिकारियों के ऊपर 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया , जुर्माने के धनराशि की कटौती उनके बेतन से होगी जिससे लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों में जबरदस्त खलबली मचा हुआ है।

रिपोर्ट- *हेमंत कुमार मिश्रा*