सेंट जोसेफ स्कूल इटवा बनघुसरा में संपन्न हुआ अभिभावक सम्मान समारोह उत्साहित दिखे बच्चे

Blog

सेंट जोसेफ स्कूल इटवा बनघुसरा में संपन्न हुआ अभिभावक सम्मान समारोह उत्साहित दिखे बच्चे।

रेहरा बाजार बलरामपुर।

सत्र समाप्ति पर सेट जोसेफ स्कूल में आज एक भव्य अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें संचालक नंद मिश्रा के द्वारा आये हुते तमाम अभिभावकों को अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया अभिभावक सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सत्र की समाप्ति पर कक्षा में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेंडल पहना कर उनका उत्साहवर्धन संचालक नंद मिश्रा के द्वारा किया गया उन्होंने कहा बच्चे ही हमारी अमूल्य धरोहर है यदि प्रारम्भ से ही अच्छे कामों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाये तो निश्चित ही बच्चा आगे चलकर अपने माता पिता और देश का नाम रोशन करेगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ साथ तमाम अभिभावक गण, अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।