पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

दिनांक 28 नवंबर 2022

सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार  बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित एवं थारू जनजाति महिला विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आबर गौरा रोड जनपद बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संवासीकक्ष , भोजनालय, पुस्तकालय , मनोरंजनकक्ष , पूजाघर , रसोईघर , शौचालय , स्नानागार , तथा भंडारगृह व भण्डार में रखें सामग्री की गुणवत्ता देखी। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से एक-एक करके दी जा रही सुविधाओं के बारे में नाश्ता भोजन दवा पेंशन सम्बंधी जानकारी प्राप्त किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन करते हुए साफ सफाई व्यवस्था से संतुष्ट रहें। इस मौके पर श्रीमान एम0पी0सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी बलरामपुर रमेश कुमार यादव प्रबंधक वृद्धाश्रम व समस्त कर्मचारी तथा वृद्धजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *