कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर आवश्यक सूचना

Blog
News Bharat Times

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर आवश्यक सूचना

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष आयोजित काउंसलिंग दिनांक 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काउंसलिंग में चयन कराने अथवा नाम शामिल कराने के नाम पर धन उगाही के उद्देश्य से अभ्यर्थियों को भ्रामक फोन कॉल/संदेश किए जा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि काउंसलिंग की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित है तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अथवा उनके नाम पर किसी प्रकार की धनराशि की मांग पूर्णतः अवैध है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस प्रकार की कोई कॉल, संदेश या संपर्क प्राप्त होता है, तो वे तत्काल साइबर सेल/साइबर क्राइम हेल्पलाइन में सूचना दें तथा इसकी जानकारी विभाग को भी उपलब्ध कराएं।