पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे आज दिनांक 16.02.26 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/333 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त उसमान पुत्र इनामुल्ला निवासी पहलीक पुरवा मौजा बढया फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
उसमान पुत्र इनामुल्ला निवासी पहलीक पुरवा मौजा बढया फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर उम्र करीब 21 वर्ष को उ0नि0 श्री नन्दकेश तिवारी ,हे0का0 आदित्य नाथ यादव द्वारा गिरफ्तार किया गया।
