डीएम ने सौभाग्य योजना फेज-3 के कार्यों की समीक्षा की, स्टॉक प्वाइंट का किया सत्यापन

Blog

डीएम ने सौभाग्य योजना फेज-3 के कार्यों की समीक्षा की, स्टॉक प्वाइंट का किया सत्यापन

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा RDSS-LOH (सौभाग्य योजना फेज-3) के अंतर्गत जनपद में संचालित विद्युत कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान उन्होंने गोंडा रोड स्थित फर्म के स्टॉक प्वाइंट का स्थलीय सत्यापन कर उपलब्ध सामग्री एवं प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत अविद्युतीकृत घरों एवं मजरों में विद्युतिकरण, नए कनेक्शन, 11 केवी लाइन निर्माण, 25 केवीए वितरण परिवर्तकों की स्थापना तथा एबी केबल के माध्यम से एलटी लाइन निर्माण जैसे सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना से संबंधित सभी कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिए जाएं।

इस दौरान अधिशाषी अभियंता विद्युत व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।