खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार हेतु पोर्टल आधारित अभियान शुरू

Blog
News Bharat Times

खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार हेतु पोर्टल आधारित अभियान शुरू

खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार हेतु जनपद में 19 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा सुधार कार्यक्रम

खतौनी में खातेदारों/ सहखातेदार के गाटों के अंश निर्धारण में त्रुटि एव अंश के लोप जैसी समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूलेख खतौनी अंश त्रुटि सुधार ” पोर्टल विकसित किया गया है तथा ऑनलाइन सुधार व्यवस्था लागू की गई है।

इसके क्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा बलरामपुर द्वारा जनपद के समस्त तहसीलों में समयबद्ध सुधार अभियान संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान दिनांक 19.01.2026 से 15.03.2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत ग्राम-स्तर पर बैठकों का आयोजन कर किसानों/खातेदारों को जानकारी दी जाएगी तथा पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में कराया जाएगा।

ग्राम-स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार

निर्देशों के क्रम में लेखपाल/राजस्व टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर खतौनी में दर्ज अंश/नाम से संबंधित त्रुटियों की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही पोस्टर/सूचना के माध्यम से किसानों को जागरूक कर पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार आवेदन/प्रकरण दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के दौरान राजस्व विभाग द्वारा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की जांच कर त्रुटि सुधार/अंश संशोधन की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक तहसील में लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों का निस्तारण करते हुए शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।