तहसील तुलसीपुर में 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न

Blog

तहसील तुलसीपुर में 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न,

तहसील तुलसीपुर में एम० डी० एस० मैरिज लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 173 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक तुलसीपुर एवं माननीय ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी पचपेड़वा, गैसड़ी एवं तुलसीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज से 130 जोड़ों तथा मुस्लिम रीति-रिवाज से 43 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित हुई।

दिनांक 23 मार्च को तहसील उतरौला में शालीमार मैरिज लॉन एवं दिनांक 27 मार्च को माया होटल बलरामपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।