राष्ट्रपति चुनाव में हुए ऐतिहासिक जीत पर द्रौपदी मूर्मू को अनुप्रिया पटेल ने दी बधाई
भारत के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा व अन्य सहयोगी दलों द्वारा बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। बधाई के क्रम में अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी है।और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।और अपना दल यस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।जगह जगह जीत का जश्न मना रहे हैं।भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मूर्मू।जो राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। द्रौपदी मूर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यसवंत सिन्हा को 3,16,715 मतों से हराकर अपना परचम लहराया है।द्रौपदी मूर्मू को 5,77,777 वोट मिले।जबकि विपक्ष प्रत्यासी यसवंत सिन्हा को 2,61,062 मत पर संतोष करना पड़ा।