आजादी का अमृत महोत्सव बनेगा यादगार पल:- डॉ0 विकास कांत

आजादी का अमृत महोत्सव बनेगा यादगार पल: डॉ0 विकास कांत

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर आयोजित हुआ अमृत महोत्सव

अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बच्चों एवं शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया

हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों की निकली टोली

बलरामपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर विद्यालयों में “स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन लगाने वाले सेनानियों का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण किया गया तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए इंडिया से भारत की ओर जाने का संकल्प लेते हुए संपूर्ण जनमानस को राष्ट्र की इस विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवार वालों का सम्मान भी किया गया। आयोजन के समापन के समय भारत माता की आरती का सामूहिक गान किया गया।
विदित है कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” पूरे देश में 12 मार्च 2021 से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त 2022 को एक साथ पूरे भारतवर्ष के विद्यालयों में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव मनाने का आह्वान किया गया था। आयोजन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग), बलरामपुर अप्रैल माह से ही प्रयासरत रहा है। इस दौरान जिले के सम्मानित नागरिकों, शिक्षा-अधिकारियों एवं प्रत्येक ब्लॉक के शिक्षक साथियों से संपर्क अभियान निरन्तर गतिमान रहा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बलरामपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास कान्त पाण्डेय ने “स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव” के आयोजन में बढ़चढ़कर सहभागिता करने के लिए जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों,अधिकारियों एवं अपने शिक्षक साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *