850 ग्राम अबैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

850 ग्राम अबैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा अवैध ड्रग्स/अवैध शराब एवम् हुक्काबार की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रदेश स्तर पर अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब/हुक्काबार की रोंकथाम विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 29.08.2022 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र स्व0 संतराम निवासी मूसे जोत पकड़ी भुवारि थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, उक्त अभियुक्त मूसेजोत की तरफ से चिनकूजोत जा रहा था कि शक होने पर पुलिस द्वारा रोककर जामा तलाशी ली गयी, जिससे उसके दाहिने हाथ से पॉलिथीन में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु०अ०स० 151/22 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी प्रदार्थ अधिनियम के तहत थाना रेहरा बाजार पर अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

अभियुक्त को चौकी प्रभारी पेेहर उ0नि0 शमशाद अली ,हे0का0 अजय कुमार यादव
,का० इंद्रपाल सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *