क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर कार्य पर भारत सरकार द्वारा जनपद को दिया गया ब्रॉन्ज मेडल

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर कार्य पर भारत सरकार द्वारा जनपद को दिया गया ब्रॉन्ज मेडल

दिनांक 16 सितंबर 2022

भारत सरकार की टीम द्वारा जनपद में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का 15 फरवरी से 10 मार्च तक के 10 हजार घरों का सर्वे किया गया, सर्वे टीम की रिपोर्ट में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करते हुए प्रति एक लाख की आबादी पर 214 क्षय रोग मरीजों की संख्या को कम करके प्रति एक लाख 179 मरीज लाने पर भारत सरकार द्वारा ब्रोंज मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए॰ के॰ सिंघल द्वारा जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार को ब्रोंज मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *