भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर श्री महेंद्र पाण्डेय के अगुवाई में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगा यात्रा निकाला गया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय से निकलकर गोण्डा बार्डर दतौली घाट पहुंचकर वापस रेहरा कस्बा से उतरौला मार्ग के त्रिमोहानी मोड़ होते हुए तिरंगा यात्रा पुनः पुरानी बाजार स्थित भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दद्दन शुक्ला, महामंत्री राजेश सिंह,श्रवण गुप्ता,डॉक्टर घनश्याम सिंह,आलोक सिंह, सुरेन्द्र वर्मा,सानू सिंह,जय प्रकाश तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।और तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान अपने टीम के साथ मुस्तैद रहे।