राम चरित्र वर्मा अध्यक्ष व सन्तोष कुमार सोनी चुने गए महामंत्री

राम चरित्र वर्मा अध्यक्ष व सन्तोष कुमार सोनी चुने गए महामंत्री

*बलरामपुर प्रेस क्लब के तहसील इकाई उतरौला का हुआ पुनर्गठन

उतरौला-बलरामपुर जनपद में चल रहे प्रेस क्लब बलरामपुर के संगठन को मजबूत करने के लिये जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज दिनांक 17/09/ 2023 को तहसील उतरौला में संगठन के चुनाव को लेकर एक बैठक किया गया। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि नए वर्ष में कुछ ही दिन शेष बचे हैं।जिनके पास पहले संगठन की जिम्मेदारी थी उन्ही को ये जिम्मेदारी सौंप दी जाए।जिसके बाद सर्वसम्मति से पुनः राम चरित्र वर्मा को तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया गया है।इसी क्रम में महामंत्री सन्तोष कुमार सोनी को मनोनीत किया गया।उक्त बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमे विजयपाल वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विजय पाल वर्मा मानापार,पवन गुप्ता,डॉ0 अरसद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और चन्द्र भूषण माथुर को संरक्षक मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष राम चरित्र वर्मा ने कहा कि हमारे संगठन के सम्मानित पत्रकार साथियों द्वारा जो जिम्मेदारी पुन: दिया गया है उसको जिम्मेदारी के साथ निभाने का वादा किया और उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारे संगठन के पत्रकार साथियों ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी उसे जिम्मेदारी के साथ निभाया और हमारे पत्रकार साथियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा।वहीं बसंत राम मौर्य को मीडिया प्रभारी नियुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी सौपा गया है। इस बैठक में जेपी त्रिपाठी,पवन सोनी, विजय विश्वकर्मा, करीम खान,अब्दुल मोबीन सिद्दीकी, हिसामुद्दीन अंसारी, रामपाल वर्मा,जय प्रकाश शुक्ला, सुहेल खान,रक्षा राम यादव सहित संगठन के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *