थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर ब्रजनंदन रॉय* के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता थाना गौरा चौराहा के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह का0 अनिरुद्ध वर्मा द्वारा मु0 अपराध संख्या 114/23 धारा 363 भादवि0 थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर से सम्बंधित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र सैलाफी नि0 गनवरिया पोस्ट जैतापुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तारकर्ता टीम में उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह एवं का0 अनिरुद्ध वर्मा का विशेष सराहनीय योगदान रहा|

रिपोर्ट- पंकज कुमार तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *