जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेेखागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेेखागार का किया औचक निरीक्षण

समय से नकल सवाल न जारी करने पर दी चेतावनी, अभिलेखों का रख रखाव और दुरूस्त करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकरी को अभिलेखों के बस्तों पर संख्या अंकित नहीं मिली। नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बस्तों पर अनिवार्य रूप से संख्या अंकित की जाये। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अभिलेखागार से जारी होने वाली नकल क्रमबद्ध रूप से नहीं जारी की जा रही है तथा नकल सवाल भी विलम्ब से जारी किया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि चार अक्टूबर 2023 के बाद कोई भी नकल सवाल नहीं जारी किया गया है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखपाल को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में दो दिन के अन्दर नकल सवाल जारी कर दिये जाऐं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभिलेखागार का रजिस्टर अक्टूबर माह में बदला जाना चाहिए था, उसे समय से नहीं बदला गया है और रजिस्टर में कई सवाल छूट गये हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य अभिलेखों को अभिलेखागार से हटाया जाय तथा अभिलेखागार की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाय।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित राजस्व प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट संचित मोहन तिवारी, ओएसडी सुरेशचन्द्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *