सहारनपुर-सपा सुप्रीमो के बेहद नजदीकी पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन-सूत्र

सहारनपुर-सपा सुप्रीमो के बेहद नजदीकी पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन-सूत्र

*खबर सूत्रो से आ रही है* की समाजवादी पार्टी के नेता सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के काफी नजदीक माने जाने वाले सहारनपुर के पूर्व नगर विधायक और सपा *सरकार में राज्य मंत्री रहे संजय गर्ग 5 फरबरी* के बाद कभी भी भाजपा पार्टी ज्वॉइन कर सकते है सूत्र बता रहे है भाजपा बिना शर्त संजय गर्ग को अपनी पार्टी में लेने को तैयार है बताया जा रहा है की *लगभग 45 मुख्य लोगो* की सूची संजय गर्ग द्वारा भाजपा नेताओं को दी जा रही है जो संजय गर्ग के साथ भाजपा में शामिल होंगे जिनमे सरसावा से भी कुछ मुख्य लोग शामिल है
खबर भाजपा सूत्रो से है की भाजपा केंद्रीय हाई कमान 8 फरबरी से पूरे देश के विभिन्न राज्यों से कुछ विपक्ष के नेताओं मुख्य लोगो के साथ बड़े कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल अभियान शुरू करने जा रही है जो की पूरी फरबरी चलेगा और सभी की ज्वाइनिंग दिल्ली भाजपा कार्यालय में होगी जिसके लिए भाजपा के पांच बड़े नेताओं की कमेटी बनाई गई है जिसमे भाजपा के राष्टीय महासचिव सुनील बंसल को भी रखा गया सर्वविदित है की सुनील बंसल पार्टी मैनेजमेंट के महारथी माने जाते है विशेष रूप से उनको बड़ी जिम्मेदारी देने की खबर आ रही है (सूत्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *