गोण्डा,भाजपा द्वारा किया गया मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन
आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन कटरा विधानसभा अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप विशिष्ट तिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह विधायक कटरा बाजार बावन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा संयोजक अर्जुन प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी गोण्डा द्वारा जनपद की समस्त विधानसभा में मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मतदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी जागरूक मतदाताओं की बदौलत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है।
भारतीय जनता पार्टी आप सभी मतदाता का आभार ज्ञापित करती है।
पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि आप सभी मतदाता के बल पर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापस आई है। साथ ही विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी की तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया।
मतदाता सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामजी शुक्ला बेचूलाल कश्यप अनंत राम शुक्ला कैलाश नाथ मौर्या रामानंद मिश्रा शाहिद कटरा विधानसभा के सैकड़ो मतदाता उपस्थित रहे।