केंद्रीय राज्यमंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
जनप्रतिनिधिगण से समन्वय एवं सामंजस्य बनाकर विकास कार्यों को जनमानस तक पहुंचाए अधिकारी – केंद्रीय राज्यमंत्री
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया लोक कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन , लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र
सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण शीघ्र ही बनेगा सुहेलदेव टाइगर रिजर्व – केंद्रीय राज्यमंत्री
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग की बैठक जनप्रतिनिधिगण के साथ नियमित रूप से कराए जाने के दिए निर्देश*
केंद्रीय राज्यमंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बाल विकास एवं पोषण विभाग , बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग , एनआरएलएम , उद्योग विभाग आदि द्वारा लगाए गए कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया गया , इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवी सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की पैकेजिंग की ट्रेनिंग कराए जाने एवं ब्रांडिंग किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल , विधायक बलरामपुर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला , विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा , माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका उतरौला , माननीय अध्यक्ष नगर पंचायत गैसड़ी , पचपेड़वा , समस्त ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहें।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी , लखपति दीदी को चेक, कलाकारों को वाद्य यंत्र , बेहतर उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
बैठक में राज्य मंत्री द्वारा पिछले दिशा की बैठक में माननीय जन प्रतिनिधिगण द्वारा उठाए गए जनहित कार्यों के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिशा की बैठक के माननीय सदस्य / जनप्रतिनिधिगण के जनहित के लिए उठाए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में राज्यमंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि जनपद में नए विद्युत घर की स्थापना एवं जर्जर तारों को बदले जाने का मास्टर प्लान बनाया जाए।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन के कार्य में तेजी लाए जाने एवं क्षतिग्रस्त मार्गो को नया किए जाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग की नियमित बैठक माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ कराए जाने के निर्देश दिए।
राज्य मंत्री ने कहा कि सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण शीघ्र ही सुहेलदेव टाइगर रिजर्व बनेगा। इसके लिए सभी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय एवं सामंजस्य बनाकर कार्य करें एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग, जिला विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Интернет магазин ковров в Краснодаре предлагает широкий ассортимент продукции для любого интерьера.
[url=https://amikovry.uk/]Ковры со скидкой[/url]
Наши цены приятно удивят даже самых взыскательных покупателей.