जनपद में 01 लाख 65 हजार 922 उज्ज्वला लाभार्थियों को मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर
जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के कुल 01 लाख 65 हजार 922 उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक बलरामपुर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी डीएम श्री विपिन कुमार जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन भी सुना।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे पारंपरिक चूल्हों के धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आई है तथा परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था।
योजना के तहत पात्र लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर बुक कराने पर निर्धारित सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। यह व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी है तथा लाभार्थियों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधा लाभ प्रदान करती है।
लाभार्थी महिलाओं में उत्साह।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें रसोई के कार्य में सुविधा मिली है और परिवार का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।
