सादुल्लानगर-पुलिस टीम द्वारा संपत्ति संबंधी दस्तावेजों में जालसाजी व धोखाधड़ी कर धन हड़पने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Blog

सादुल्लानगर-पुलिस टीम द्वारा संपत्ति संबंधी दस्तावेजों में जालसाजी व धोखाधड़ी कर धन हड़पने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वादी शाशिकांत तिवारी बजाज फाइनेंस लिमिटेड सादुल्लानगर बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर पर लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षीगण द्वारा मकान के कूटरचित व फर्जी दस्तावेज तैयार कर (गाटा सं0 598 ) जमीन गिरवी रख बजाज फाइनेंस लिमिटेड से ₹22,31,960/- का ऋण स्वीकृत कराकर दिनांक 25/09/2020 को ₹21,24,904/- की धनराशि अपने खाते में आहरित कर ली गई। गिरवी रखी संपत्ति को दुर्भावनापूर्ण इरादे से कम्पनी को धोखा देने हेतु किसी तीसरे पक्ष को विक्रय कर दिया तथा वर्तमान में शेष बकाया धनराशि ₹17,88,795/- जमा नहीं की गई। उक्त संबंध में थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 03/26 धारा 420, 467, 471, 120-बी भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत कूटरचित दास्तावेज तैयारकर जालसाजी पूर्वक बजाज फाइनेंस ऋण खाते से धन गबन कर लेने की घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय* व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सादुल्लानगर श्री सत्येन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनांक 30.01.2026 को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/26 धारा 420, 467, 471,120-बी भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल कयूम पुत्र मोहम्मद जकी निवासी ग्राम नेवादा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। विदित है कि अभियुक्त द्वारा मकान के कूटरचित व फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर (गाटा सं0 598) जमीन गिरवी रख बजाज फाइनेंस से ₹22,31,960/- का ऋण स्वीकृत कराकर ₹21,24,904/- की धनराशि अपने खाते में आहरित कर ली गई खरीदी गई। गिरवी रखी संपत्ति को दुर्भावनापूर्ण इरादे से कम्पनी को धोखा देने हेतु किसी तीसरे पक्ष को विक्रय कर दिया तथा वर्तमान में शेष बकाया धनराशि ₹17,88,795/- जमा नहीं की गई।

उपरोक्त के संबन्ध में दस्तावेजों में जालसाजी व धोखाधड़ी करके धन हड़पने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। अब्दुल कयूम पुत्र मोहम्मद जकी निवासी ग्राम नेवादा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 03/26 धारा 420, 467, 471, 120-बी भा0द0वि0 थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर को उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 शिशुपाल यादव,का0 विजय कुमार,का0 हरिगोविन्द मौर्य द्वारा गिरफ्तार किया गया।