लखनऊ ब्रेकिंग…. फर्जी मुकदमे, झूठी गवाही और पुलिस को गलत सूचना देने वाले अब आसानी से नहीं बच सकेंगे

Blog

लखनऊ ब्रेकिंग….

फर्जी मुकदमे, झूठी गवाही और पुलिस को गलत सूचना देने वाले अब आसानी से नहीं बच सकेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पर कार्ययोजना तैयार करना शुरू कर दिया है। डीजीपी राजीव कृष्णा ने इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जहां 60 दिनों के अंदर ऐसे मामलों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा हुई।