दो मंत्रियों का प्रमोशन, 6 नए चेहरे… UP में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार!!
भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय समेत 6 नेताओं ने शपथ ले ली है, जबकि 2 मंत्रियों को प्रमोट किया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार में आज बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. राजधानी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस विस्तार में 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जबकि 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.।
