हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Blog

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

रेहरा बाजार (बलरामपुर)। विकासखंड रेहरा बाजार स्थित हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला युवा अधिकारी द्वारा विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रेहरा बाजार जिलेदार पाण्डेय, विद्यालय के प्रबंधक रजत वर्मा तथा किशन वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के विकास में उनकी भूमिका के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।