बलरामपुर-नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न

Blog
News Bharat Times

नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न,

जनपद में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

जनपद में कुल 04 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 1801 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

केंद्रवार उपस्थिति विवरण:

एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर (तीन ब्लॉक में परीक्षा आयोजित):

ब्लॉक A: 600 के सापेक्ष 590 अभ्यर्थी उपस्थित रहें।

ब्लॉक B: 457 के सापेक्ष 450 अभ्यर्थी उपस्थित रहें।

ब्लॉक C: 480 के सापेक्ष 469 अभ्यर्थी उपस्थित रहें।

केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र:

264 के सापेक्ष 256 अभ्यर्थी उपस्थित रहें।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही, परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सतत रूप से की जाती रही, जिससे परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकी।

अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।