प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित
थाना रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह को तुलसीपुर मेला प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ,जहां उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।
इस मौके पर प्रधान रेंडवलिया सूरज सोनकर,प्रधान मोहम्मद नगर ग्रांट नौशाद अली,रुदौली प्रधान प्रेम चंद वर्मा,प्रधान बनजरिया अमित मिश्रा,बबलू जयसवाल सहित थाना के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।
