मनकापुर चीनी मिल में स्वस्थ श्रमिक,समृद्ध भारत के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,
बलरामपुर चीनी मिल के यूनिट इकाई मनकापुर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वस्थ श्रमिक,समृद्ध भारत,कार्यक्रम के तहत श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा की देख-रेख में मनकापुर चीनी मिल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चीनी मिल में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीबी सिंह और पैरामेडिकल की टीम द्वारा मनकापुर चीनी मिल की डिस्पेंसरी में किया गया। जिसमें लगभग 131 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया,इस अवसर पर श्रम परिवर्तन अधिकारी अभिषेक गुप्ता एवं उनकी टीम, चीनी मिल हेड अजय दुबे, एच0आर0 हेड जी0के0 राउत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की सराहना करते हुए श्रमिकों के उत्तम स्वास्थ की कामना की।
