लकड़ी तस्कर पर चला पुलिस का हंटर,167 बोटा लकड़ी व ट्रक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से 167 नग सागौन की बोटा व 5 कुन्टल जलौनी लकड़ी लादकर ले जा रहे ट्रक सहित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में थाना रेहरा बाजार पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। दिनांक 04/05.10.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर इटवा जंगल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP51 AT 3840 पर लदी हुई 167 अदद सागौन के बोटे व करीब 05 कुन्टल जलौनी अवैध लकड़ी बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS व 4/10 वृक्ष संरक्षण अधि0 व 3/28 उ0प्र0 वन उपज अभिवहन नियमावली 1978 व 26/52 भारतीय वन अधिनियम 1927 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 04.10.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि शहजौरा की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र व जंगल की लकड़ी चोरी से काटकर एक ट्रक वाहन सं0 UP51 AT 3840 में लादकर मनकापुर की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर वन विभाग के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री अशोक कुमार पाण्डेय, वन रक्षक राजेश्वर दत्त तिवारी व चालक अवधेश कुमार गुप्ता मय वाहन को साथ लेकर इटवा जंगल के पास संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, कि मनकापुर की तरफ जाता हुआ, उक्त ट्रक दिखाई दिया, जिसे टार्च की रोशनी से रोककर चेक किया गया तो ट्रक में 167 नग सागौन के बोटे लदे मिले। लकड़ी के सम्बन्ध में वैध Transit Pass मांगा गया तो नहीं दिखा पाए। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों लोग मिलकर सरकारी जंगल व ग्रामीण क्षेत्र से सागौन की लकड़ी चोरी से काटकर शहर में बेच देते हैं। अभियुक्त 1.राम कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी नयी बस्ती बैरीपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, 2. संतोष सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बैरिया सुरजनपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को 167 अदद सागौन के बोटे करीब 05 कुन्टल, सागौन की जलौनी लकड़ी के साथ एक अदद ट्रक संख्या UP51 AT 3840 बरामद किया गया कर उ0नि0 प्रभात पाल,का0 सूरज कुमार वर्मा,का0 प्रवेश वर्मा,व उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय,वन रक्षक राजेश्वर दत्त तिवारी,चालक अवधेश कुमार गुप्ता
