विशेष अभियान के तहत 7 मई से सभी ग्राम पंचायतों में अद्यतन परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि का वितरण

Blog
News Bharat Times

विशेष अभियान के तहत 7 मई से सभी ग्राम पंचायतों में अद्यतन परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि का वितरण

जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी पहल के तहत विशेष अभियान चलाकर परिवार रजिस्टर को अद्यतन करने का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके उपरांत दिनांक 07 मई 2026 से जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में अद्यतन परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि का वितरण किया जाएगा।
इस संबंध में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार के सही एवं अद्यतन अभिलेख तैयार करना है।

परिवार के सदस्यों का स्पष्ट रिकॉर्ड होने से राजस्व एवं पारिवारिक विवादों के निस्तारण में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वितरण कार्य के दौरान प्रत्येक पात्र परिवार तक प्रतिलिपि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।