पत्रकारों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

Blog

पत्रकारों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

बलरामपुर। पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मांगपत्र में प्रत्येक जिले में पत्रकारपुरम/पत्रकार कॉलोनी की स्थापना, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, टोल टैक्स व रेल यात्रा में रियायत देने, 60 वर्ष से अधिक आयु के साथ ही गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग पत्रकारों को पेंशन देने तथा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिमाह 9 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की गई। पत्रकारों ने मांगों को शासन स्तर पर उठाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।