रेहरा बाजार, बेजुबान पर कुदरत का कहर: पेड़ गिरने से भैंस की मौत,गांव में मचा हड़कंप,
गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि तेज हवा और मौसम के बदलते मिजाज के चलते पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर बेजुबान जानवर की जान चली गई। पशु मालिक सूर्य लाल पुत्र पलटू निवासी ग्राम नयानगर पूरे असनहवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर ने बताया कि मेरे घर शादी थी जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा हुआ था अचानक आंधी आ गई। आंधी आते देख जैसे भैंस को वहां से हटाने के लिए पहुंचे,की तुरंत महुआ का पेड़ भैंस के ऊपर गिर पड़ा और भैंस की मौत हो गई।भैंस की मौत से पूरा परिवार काफी चिंतित है।भैंस की मौत से पशु पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है,जिससे परिवार पर संकट गहरा गया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही गांव में जर्जर और खतरनाक पेड़ों की जांच कर उन्हें हटाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
फिलहाल, घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं जानकारी करने पर हल्का लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दिया गया है। जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
