बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त,
पेड़-पौधे धराशायी, कई दिनों से बिजली गुल; फसलें बर्बाद होने से किसान मायूस
बलरामपुर। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के साथ तेज तूफान ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़-पौधे धराशायी हो गए हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है।
लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी धराशायी हो गई हैं। खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। वहीं बारिश और तूफान के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मौसम खराब होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
