गोंडा के जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला इंटरनेशनल पीस अवार्ड 2026

Blog

गोंडा के जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला इंटरनेशनल पीस अवार्ड 2026

परसपुर / गोंडा: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितम्बर) के अवसर पर शांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल पीस अवार्ड 2026 से परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जादूगर मिस्टर इंडिया को सम्मानित किया गया है।

शांति फाउंडेशन, गोंडा (इंडिया), Bses अफ्रीका, नेपाल और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया को शांति, सद्भाव, शिक्षा, पर्यावरण और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवा, मानवीय प्रयासों और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि – “राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति और मानवता के लिए आपके बहुमूल्य प्रयास अत्यधिक सराहनीय हैं।”

यह सम्मान शांति फाउंडेशन के इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर (कनाडा), नेशनल प्रेसिडेंट (इंडिया) और साउथ अफ्रीका चैप्टर के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. केतन कुलकर्णी (कनाडा), उमेश यादव (नेपाल), राजन प्रसाद (साउथ अफ्रीका), डॉ. कवि क्षल (साउथ अफ्रीका), श्रीमती संगीता शर्मा (इंडिया), डॉ. अनिता वर्मा (इंडिया) सहित फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फाउंडेशन का नारा है – “Peace Begins With Service to Humanity

गोंडा जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि परसपुर के एक कलाकार को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शांति के क्षेत्र में इस बड़े सम्मान से नवाजा गया है।