मनकापुर चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
बलरामपुर चीनी मिल यूनिट मनकापुर में कर्मकार और श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मनकापुर चीनी मिल के यूनिट हेड अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे ने पुरस्कृत किया । इस अवसर पर उन्होंने चीनी मिल के 50 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय दूबे ने कहा कि चीनी मिल सबके संयुक्त प्रयास से चलती है जिसमें निचले स्तर पर काम करने वाले हमारे साथियों ने इस बार बहुत ही अच्छा कार्य किया। जिससे हम उन्हें पुरस्कृत कर रहे हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग इसी तरह से मेहनत करते रहेंगे तो हम सारे श्रमिकों को अगले साल पुरस्कृत किए हैं और करेंगे। इस अवसर पर गन्ना विभाग उत्पादन विभाग डिस्टलरी इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया उक्त अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक उत्पादन विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में महाप्रबंधक इंजीनियरिंग प्रमोद पांडे महाप्रबंधक गन्ना राज कुमार टाया डिस्टलरी हेड प्रहलाद खड़का तथा मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रमुख जी के रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
